अंगूर खट्टे हैं। कहावतों की कहानियाँ

Mr. Parihar
0

 Grapes Are Sour Story Hindi, Angoor Khatte hai Story in Hindi, 

Bacchon ki Kahaniyaan. 

    एक दिन एक भूखी लोमड़ी अंगूर के बगीचे में जा पहुँची बेलों पर पके हुए अंगूरों के गुच्छे लटक रहे थे। 


यह देख लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया। मुँह ऊपर की ओर तानकर उसने अंगूर पाने की कोशिश की। पर वह सफल न हो सकी। अंगूर काफी ऊँचाई पर थे। उन्हें पाने के लिए लोमड़ी खूब उछली, फिर भी वह अंगूरों तक नहीं पहुँच सकी। 

Grapes Are Sour


जब तक वह पूरी तरह थक नहीं गई, उछलती ही रही। आखिरकार थककर उसने उम्मीद छोड़ दी और वहाँ से चलती बनी। जाते-जाते उसने कहा, "अंगूर खट्टे हैं। ऐसे खट्टे अंगूर कौन खाए?"


शिक्षा -हार मानने में हर्ज क्या?

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)